सुपौल में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

सूपौल: सुपौल जिला मुख्यालय स्थित आर के पैलेस होटल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का भव्य आयोजन किया गया

सुपौल में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र
Image Slider
Image Slider
Image Slider

सूपौल: सुपौल जिला मुख्यालय स्थित आर के पैलेस होटल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री रामचन्द्र प्रसाद, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार, पूर्व विधायक आमला सरदार, नागेन्द्र नारायण ठाकुर, रामकुमार राय, सचिन माधोगोरिया, संतोष प्रधान एवं पिंटू मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ने होटल सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टैंड बैनर एवं विभिन्न प्रदर्शित सामग्रियों का अवलोकन किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों से संबंधित जानकारी साझा की।

अपने संबोधन में मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ने संगठन की मजबूती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों तथा भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत हैं और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान एवं सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी राजनीतिक चुनौतियों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने बताया कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, ताकि पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके।

सुपौल से NBC 24 के लिए कुणाल कुमार की रिपोर्ट